Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी के बीच किया वर्कआउट, वीडियो शेयर कर दिखाए टोन्ड एब्स

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पिछले महीने मुंबई वापस आ गई हैं। बता दें कि बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी के फंक्शन अटेंड करने के लिए सोनम मुंबई वापस आई थीं। अपनी बहन की शादी में सोनम कपूर को उनके पति आनंद आहूजा के साथ देखा गया था। और सोनम को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा इस बात का दावा किया गया कि सोनम प्रेगनेंट हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो अपलोड की है, जो की एक जिम का वीडियो है। और उस वीडियो में सोनम अपने टोन्ड एब्स को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं उनकी प्रेगनेंसी को लेकर फैली अफवाहों पर भी सोनम ने इस वीडियो को शेयर करके फुल स्टॉप लगा दिया है।

 

बता दें कि शेयर की गई वीडियो में सोनम ने ग्रे कलर की लेगिंग पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने सेम कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और टी-शर्ट पहनी हुई है। और वीडियो बनाते वक्त सोनम ने अपने टोन्ड मिडरिफ और हिप्स को हाईलाइट करने के लिए अपनी टी-शर्ट को हाथ से पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही Mrs. Ahuja ने अपनी कमर पर गोल्डन कलर की सेक्सी बेली चेन भी कैरी की हुई है।

 

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिनमें से एक यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि, ‘सोनम आप सच में बेहद फिट और फाइन नजर आ रही हैं।’ और वहीं दूसरे ने लिखा, ‘काफी हॉट लग रही हो सोनम।’ और बता दें कि कई यूजर्स ने तो उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है, लेकिन उनके फैंस उनकी इस वीडियो से खुश नजर आ रहे हैं और ट्रोल से उनका बचाव भी कर रहे हैं।

बता दें कि सोनम मई 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। और दोनों लंदन में रहते हैं। अगर सोनम के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो वह जल्द ही आपको शोमी मखीजा की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज होने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बता दें कि सोनम कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली है। और इस फिल्म को सुजॉय घोष द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Exit mobile version