News24you

News you are looking for

Snake In Girls Hostel मेडिकल कालेज के गर्ल्‍स हॉस्‍टल में सो रही थी लड़कियां, अचानक घुस आया 6 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप

गर्ल्‍स हास्‍टल

Snake In Girls Hostel रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कालेज में ऐसा ही वाकया सामने आया है। यहां मेडिकल कालेज के गर्ल्‍स हास्‍टल में अचानक एक 6 फीट लंबा जहरीला सांप घुस आया। सांप को देखकर लड़कियों में अफरा-तफरी मच गई।

ये घटना उस वक्त हुई जब लड़िकयां अपने कमरे में सो रही थीं। तभी एक लड़की ने कमरे में एक काला सांप देखा। वह तेज गति से कमरे की ओर आ रहा था और बिस्‍तर पर चढ़ने कोशिश कर रहा था। लेकिन फिसलन के चलते वह नीचे गिर गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप कितना लंबा था।
हालांकि, गनीमत ये रही कि सांप ने किसी छात्रा को नहीं काटा। इस दौरान हास्‍टल वार्डन ने सांप पकड़ने के लिए स्‍नेक कैचर को फोन पर सूचना दी। उन्होंने हास्टल पहुंचकर सांप को पकड़ा और सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। स्‍नेक कैचर ने बताया कि यह सांप करीब 6 फीट था। जिसे सुरक्षित स्‍थान पर छोड़ दिया गया।
मालूम हो कि इससे पहले मेडिकल कालेज के गर्ल्स हास्टल में सोती हुई एमबीबीएस की 17 छात्राओं को चूहों ने काट लिया। इससे हास्टल में मचे हड़कंप के बाद प्रबंधन ने रात में ही सभी छात्राओं को पीजी हास्टल में भेज दिया है।
बता दें कि मेडिकल कालेज के पुराने गर्ल्स हास्टल में अव्यवस्थाओं के साथ ही चूहों की समस्या महीनों से सामने आ रही है। चूहों की वजह से छात्राएं रात में सो भी नहीं पा रही हैं। चूहों का आतंक इतना बढ़ गया है कि कपड़े, किताब व सामान के साथ सोती हुई छात्राओं के हाथ-पैर तक काटने लगे हैं।
छात्राओं ने बताया कि चूहों ने दो छात्राओं को उनके शरीर में चार, छह के तीन, आठ के दो व बाकी छात्राओं को एक-एक जगह पर काटे हैं। सभी छात्राओं को रैबिज इंजेक्शन लगाया गया है। छात्राओं ने बताया कि में गंदगी से बुरा हाल है। दो से तीन बार यहां सांप भी निकल चुके हैं।
लगातार हुई शिकायत
छात्राओं ने बताया कि अव्यवस्था को लेकर मेडिकल कालेज प्रबंधन से लगातार शिकायत कर रही हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
चूहा पकड़ने 14 लाख का टेंडर
इधर, आंबेडकर अस्पताल में भी चूहों का आंतक कम नहीं है। यहां पर चूहें कंप्यूटर तार, दवाएं व अन्य सामाग्रियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आंबेडकर अस्पताल प्रबंधन ने चूहों को पकड़ने के लिए हाल ही में 14 लाख रुपये का टेंडर किया है।