News24you

News you are looking for

Skoda कल करेगी इस धाकड़ SUV की कीमतों का ऐलान,

Skoda कल करेगी इस धाकड़ SUV की कीमतों का ऐलान,

Skoda कल करेगी इस धाकड़ SUV की कीमतों का ऐलान स्कोडाऑटो इंडिया कल यानी 10 जनवरी को नई कोडिअक फेसलिफ्ट की कीमतों का ऐलान करने वाली है. मतलब ये SUV कल लॉन्च होने वाली है. हालांकि कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से 14 जनवरी को लॉन्च करने वाली है. जनवरी के अंत तक कंपनी नई कोडिअक फेसलिफ्ट की डिलेवरी शुरू करने वाली है.

ये दमदार SUV करीब दो साल बाद भारत में वापसी करने वाली है क्योंकि अप्रैल 2020 में लागू हुए BS6 नियमों के आने पर कंपनी ने इस मार्केट से हटा लिया था. पिछले साल अप्रैल में इस कार का ग्लोबल डेब्यू हुआ था और भारत में इस SUV को तीन वेरिएंट स्पोर्टलाइन, स्टाइल और लॉरिन एंड क्लेमेंट में लॉन्च किया जा सकता है.

कई बड़े बदलावों के साथ पेश

कंपनी नई कोडिअक फेसलिफ्ट को कई बड़े बदलावों के साथ पेश करने वाली है जो कार के अगले हिस्से से लेकर पिछले हिस्से तक दिखाई देते हैं. इनमें बड़ी ग्रिल डिजाइन और क्रोम का भारी काम शामिल है. इसके अलावा एलईडी हेडलैंप पतले आकार का है और SUV को नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पिछला हिस्सा अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स और नई बंपर डिजाइन के साथ आया है. नई कोडिअक के साथ पैनरमिक सनरूफ भी दी गई है. केबिन की बात करें तो यहां खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर और फुटवेल एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

सेफ्टी के मामले में भी काफी बेहतर

सेफ्टी के मामले में भी नई स्कोडा कोडिअक काफी बेहतर है और इसमें एबीएस के साथ ईबीडी इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स SUV को दिए गए हैं. लेकिन यहां जो चीज ग्राहकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचेगी वो कार का नया इंजन है. 2022 कोडिअक के साथ 2.0-लीटर का नया पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 हॉर्सपावर और 320 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. ये इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अलावा सामान्य तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला फोक्सवैगन टिगुआन और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारों से होगा.