Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Shivpuri: मां ने कहा- खाना नहीं दूंगी, CM Helpline में नाबालिग ने कर दी शिकायत, घर आ गई पुलिस

Shivpuri: मां ने कहा- खाना नहीं दूंगी, CM Helpline में नाबालिग ने कर दी शिकायत, घर आ गई पुलिस  पुलिस शिवपुरी जिले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का अनोखा मामला सामने आया है। जिले के सोन्हर गांव में रहने वाले एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। बेटे ने सीएम हेल्पलाइन पर मां द्वारा खाना न देने की शिकायत दर्ज कराई और लिखा वह मुझे भूखा रखना चाहती है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची और मां और नाबालिग बेटे को समझाइश देकर शिकायत का निराकरण कराया।

जानकारी के अनुसार सोन्हर गांव में रहने वाले 14 वर्षीय बेटे ने सीएम हेल्प लाइन 181 पर फोन करके कहा कि मेरी मां मुझे खाना नहीं देती है। नाबालिक के पिता की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए मुझे वह भूखा रखना चाहती है। जब पुलिस घर पहुंची तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई, उसके बाद जब पुलिस ने मां के सामने इस पूरी घटना को बताया, तब खुलासा हुआ।

वहीं, अमोलपठा चौकी प्रभारी एएसआई हरीश सोलंकी ने अपने आने की वजह बताई और पूछा कि आप अपने बेटे को खाना क्यों नहीं देती हो। बेटे की शिकायत से अनजान मां पुलिस के सवाल से घबरा गई। तब मां ने पुलिस को बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, मैं बस घर का काम बंटाने के लिए कहती हूं। क्योंकि पिता की मृत्यु के बाद उनके लिए कोई सहारा नहीं है, इसलिए मजाक मजाक में हुआ ऐसा बोलती रहती है। इस बात से नाराज होकर उसने शिकायत कर दी है।

वहीं, जांच कराने गये एएसआई हरीश सोलंकी ने बताया है कि नाबालिक बच्चे ने ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी उसकी मां उसे खाना नहीं देती है, उसकी जांच के लिए वह घर पर आए हुए थे। मां और बेटी को समझा कर उसका निराकरण करा दिया है। ऐसा कोई गंभीर मामला नहीं है। मां ने बताया कि वह मजाक में कभी कभार अपने बेटे को बोल देती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp