Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Sex Racket :बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक सामान के साथ 12 युवक-युवती गिरफ्तार

कैथल । Sex Racket  हरियाणा (Haryana) के कैथल जिले (Kaithal district) में एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket)  का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने अंबाला रोड स्थित स्पा सेंटर (Spa Center) और एक कैफे (Cafe) में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ मैनेजर, 4 युवतियां और 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाला रोड स्थित गोल्डन कैफे व रायल स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket)  चलाया जा रहा है।इसके बाद टीम ने मंगलवार देर शाम एक कर्मचारी को 500 रुपये देकर स्पा सेंटर संचालक के पास भेजा और सौदा तय होते ही छापा मारा दिया। यहां मौके से स्पा सेंटर मालिक के साथ 12 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया, लेकिन एक युवक  भी मौके का फायदा उठा कर निकल गया।

वही कैफे मालिक धुंधरेहड़ी निवासी बिट्टू रेड से पहले फरार हो गया ।गिरफ्तार  युवक जींद और कैथल जिले के आसपास गांव से संबंध रखते हैं, वही 2 युवतियां पानीपत और दिल्ली की बताई जा रही है।  सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार कैफे सेंटर संचालक व एक युवक की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp