HOMEज्योतिषधर्म

Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल का तुला राशि में गोचर, 22 अक्टूबर से इन राशि वालों को होगा फायदा

Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल का तुला राशि में गोचर, 22 अक्टूबर से इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल को भूमि, साहस और पराक्रम का ग्रह माना गया है। वह 22 अक्टूबर 2021 को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का गोचर वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा। ज्योतिष के मुताबिक मंगल का राशि परिवर्तन इन राशियों के जातकों की किस्मत बदल देगा। आइए जानते हैं क्या होगा लाभ।

वृषभ (Taurus)

मंगल के राशि परिवर्तन से वृषभ राशिवालों को मेहनत का फल मिलेगा। जिस कार्य से लिए काफी समय से परेशान थे। उसमें जीत हासिल करेंगे। व्यापारियों और नौकरी पेशा के अच्छे दिन शुरू होंगे। बेरोजगारों को नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। हालांकि किसी व्यक्ति के साथ कहासुनी होने की संभावना है। वह बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (Leo

अध्यात्म से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना रहेगी। बीमा और शेयर्स से जुड़े जातक व्यस्त रहेंगे। वह अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा वर्ग से उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। वह प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा करने के योग है। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किली बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि समय रहते सुधर जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिलेंगी।

 

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं

कुंभ (Aquarius)

उधार या रुका पैसा मिलने की संभावना रहेगी। कुभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहतन का फल मिलेगा। वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम-संबंधों में नजदीकिया आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ लोग आप के खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। ऐसे लोग से बचकर रहें

Show More

Related Articles

Back to top button