News24you

News you are looking for

Sex Racket in MP मकान किराए से लेकर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने यूँ पकड़ा

Sex Racket in MP मकान किराए से लेकर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने यूँ पकड़ा

Sex Racket in MP मध्यप्रदेश के इंदौर में फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मुखबिर की सूचना पर फ्लैट में चल रहे देह व्यापार के ठिकानों पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। जहां मुख्य संचालक समेत दो महिला और 3 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के बाद पुलिस ने महिला फोर्स के साथ पहुंचकर दबिश दी। जहां मौके पर मुख्य संचालक राजेश मिश्रा सहित दो महिलाएं और 3 ग्राहकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि लगभग 1 महीने से यहां मकान किराए से लेकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने पीटा एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलासिया थाना क्षेत्र के सरस्वती अपार्टमेंट आनंद बाजार में मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवतियों को फ्लैट में किराए से कमरा दिलाकर जिस्मफरोशी का गोरख धंधा संचालित किया जा रहा है।