News24you

News you are looking for

Sex Racket in MP अब यहां स्पा सेंटर की आड़ में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Sex Racket in MP अब यहां स्पा सेंटर की आड़ में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Sex Racket in MP मध्य प्रदेश में फिर स्पा SPA सेंटर की आड़ में Sex Racket का खुलासा हुआ। इस बार यह छिंदवाड़ा में पकड़ा गया है जहां बड़े देह व्यापार के कारोबार का खुलासा हुआ है।

रविवार शाम पुलिस ने परासिया रोड स्थित स्पा पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा पार्लर पर छापा मारा। यहां से 4 लड़कियां और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़कियों में 2 उज्जैन, 1 भोपाल और 1 इंदौर की हैं। यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

परासिया रोड पर निर्माणाधीन भवन में जे नाइन नाम से एक स्पा सेंटर संचालित है। यहां स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक व्यापार देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस की टीम ने जब दबिश दी तो यहां पर चार युवतियां एवं चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। साथ एक रजिस्टर भी जब्त किया गया है जिसमें रुपए के लेनदेन से सम्बंधित जानकारी दर्ज है। स्पा सेंटर का संचालक फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह का कहना है कि स्पा सेंटर के संचालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा