
कटनी /उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन, में एक अनूठी पहल के तहत पारस्परिक सुख -दुःख में सहभागिता निभाने के लिये गठित सीनियर सिटीजन कमेटी की बैठक स्थानीय प्रीमियर फैक्ट्री हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों ने सर्वप्रथम अपने साथी गणपत लाल निषाद का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मानते हुए,हनुमान जी से अपने साथी के दीर्घायु, खुशहाल और स्वस्थ जीवन की सदकामना उनसे किये।उपस्थित सभी सीनियर सिटीजन के साथिओं ने अपने साथी के जन्मदिन को यादगार बनाने हेतु हनुमान जी के मंदिर में सर्व प्रथम हनुमान चालीसा के पठन -पाठन के उपरांत भगवान हनुमान की मंगलमयी आरती कर हनुमान जी के नाम के जय घोषीय नारे लगाये। तत्पश्चात पैंसठ वर्षीय सीनियर सिटीज़न श्री निषाद को फूलमाला, रोरी और साल श्रीफल भेंट कर उनका मान सम्मान द्विगुणित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने बारी बारी से अपने उदगार में अपने साथी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें संप्रेषित किये। तत्पश्चात बैठक में अपने संगठन के विस्तार और उसके सारगर्भित उद्देश्यों पर गहराई से मंथन कर अधिक से अधिक साथियों को इस तनावमुक्त फ्रेंड्स क्लब से जोड़कर, उनके जीवन को खुशहाल बनाने में अपना अमूल्य समय उनके परोपकारिता में ही व्यतीत करने से जुड़ा प्रस्ताव पारित किये। बैठक का समापन बजारिया स्थित कमल दा रेस्टोरेंट में स्वल्पाहर के साथ संगठन के अध्यक्ष प्रेमनारायण पठारिया के सुझात्मक विचारों के उपरांत सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन डी.के.राय और आभार प्रदर्शन पी. एस.परिहार ने किया।इस अवसर पर कुंवर मार्तण्ड सिँह राजपूत, सूरजबली सिँह,सुरेन्द्र बहादुर सिँह, ज्योंटी शर्मा, नरेश तिवारी,एस. के.पुरोहित,घनश्याम चौधरी,शिवमूरत राम,एस.के. पुरोहित,आर.के.पी.उमेश सिँह, लाल सिंह, पी.एस.पाली, दीपनारायण पाण्डेय, किसन लाल यादव,संजय श्रीवास्तव,प्रीतम, राजा हाँके,वाई.के.यादव सहित दर्जनों सीनियर सिटीजन से जुड़े गण मान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।








