HOMEMADHYAPRADESH

सिवनी मालवा में पति, पत्‍नी और बच्‍चे का शव मिलने से सनसनी

सिवनी मालवा में पति, पत्‍नी और बच्‍चे का शव मिलने से सनसनी

होशंगाबाद। जिले के सिवनी मालवा में आज तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां पति, पत्‍नी और बच्‍चे का शव मिला है। इनकी हत्‍या की गई या इन लोगों ने खुद मौत को गले लगाया इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार इन लोगों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। सिवनी मालवा के वार्ड तीन में यह घटना दीपावली के दिन होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के साथ एसडीओपी और थाना प्रभारी जि‍तेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।इनकी पहचान नामदेव परिवार के सदस्‍यों के रूप में हुई है। विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Show More
Back to top button