News24you

News you are looking for

School Closed in 2022: अब इस राज्य में स्कूल बंद, MP BOARD की परीक्षा पर भी संकट के बादल

School holidays in october 2022

School Closed in 2022 ओमिक्रोन का असर बढ़ते कोविड से एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का दौर शुरू है। इसके साथ MP Board की परीक्षा भी संशय में हैं। MP में वैकल्पिक रिजल्ट तैयार करने अर्थात माशिमं प्लान B की तैयारी भी कर रहा है जो छात्रों का मूल्यांकन कर बनाया जाएगा। ताजा खबर हरियाणा से आ रही है। यहां कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 12 जनवरी तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 फरवरी से कक्षा 10th 12th की परीक्षा शुरू होनी हैं।

बहरहाल ओमिक्रोन के केस बढ़ने के साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक बार फिर स्कूल बंद होंगे? कई राज्यों में दो साल बाद अब स्कूले ही थे कि फिर से बंद करने की नौबत आती दिख रही है। ताजा खबर हरियाणा से आ रही है। यहां कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 12 जनवरी तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं।

सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। यदि 12 जनवरी तक हालात काबू नहीं हुए तो स्कूल आगे भी बंद रह सकते हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीलकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और यह बच्चों को सबसे ज्यादा निशाना बना रही है।

यूपी के साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जहां कोरोने के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही पाबंदियों की शुरुआत भी हो रही है। माना जा रहा है कि कोरोने के केस नहीं रुके तो इन राज्यों में भी स्कूल बंद करने का फैसला किया जा सकता है।