News24you

News you are looking for

school closed: इंदौर में भारी बारिश के बाद पहली से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित

school closed: इंदौर में भारी बारिश के बाद पहली से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित

school closed इंदौर में रातभर में चार इंच पानी बरस गया। मंगलवार रात 12 बजे यशवंत सागर के तीन गेट खोले गए। उधर इंदौर में अति वर्षा को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित है। कलेक्टर ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जो बच्चे सुबह स्कूल चले गए हैं, उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जाए।

इदौर में मंगलवार शाम से देर रात तक भारी हुई वर्षा हुई। इससे शहर की सड़कें नदियां बन गईं। सड़क पर इतना पानी भरा था कि कई कारें बह गईं। सड़कों पर पानी होने के कारण वाहनों के पहिए थम गए और लोग घंटों तक वाहनों में ही फंसे रहे। कई इलाकों में बिजली गुल रही। मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा।

इंदौर शहर में मंगलवार शाम से शुरु हुआ वर्षा का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर मंगलवार रात से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 108.9 मिलीमीटर यानी 4.2 इंच वर्षा दर्ज की गई। एयरपोर्ट के मौसम केंद्र पर इस मानसून सीजन में अब तक 779.7 मिलीमीटर (30.6 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। वहीं रीगल क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक करीब साढ़े 4 इंच वर्षा दर्ज की गई। इंदौर में पिछले 24 घंटे में इस सीजन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी दिनभर शहर में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।