HOMEKATNIMADHYAPRADESH

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप ने जरूरतमंद लड़की को प्रदान की विवाह की सामग्री

कटनी। सर्वशक्ति महिला सेवा समिति (वुमन्स पावर ग्रुप) कटनी के द्वारा महालक्ष्मी मंदिर में समिति के द्वारा जरूरतमंद लड़की को विवाह की सामग्री गिफ्ट स्वरूप प्रदान की गई।

जिसमें सर्वप्रथम कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कीर्ति मालवीय जी,ममता तोमर जी ,आशा गुप्ता ,प्रिंसी तोमर, आस्था चौदहा एवं शोभा गुप्ता के द्वारा माता रानी का दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सर्वशक्ति समिति की सभी महिलाओं के द्वारा बर्मन परिवार की लड़की को टीका लगाकर सभी महिलाओं के द्वारा लड़की को कान्हा जी की मूर्ति ,उनके वस्त्र ,कान्हा जी का भोग, कान्हा जी का आसान ,भागवत गीता, पूजा की थाली, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल -बिछिया, स्टील की टंकी, घाघरा, बर्तन की जाली, अलमारी, कूलर ,चढ़ाई पेटी, मेकअप बॉक्स ,ट्रॉली बैग, हैंडबैग ,पांच साड़ी , मेकअप का सामान, गद्दा तकिया चादर एवं अनाज दिया गया
ब्राह्मण रामायण महिला मंडल के द्वारा कन्या के विवाह के लिए सुंदर भजन का आयोजन किया गया एवं उसके विवाह के मंगल कामनाओं का आशीर्वाद और प्रार्थना की गई।
माता रानी के भोग के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

इस सभी कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती माही तिवारी, सचिव वाणी गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, श्वेता पाठक, शिखा खमपरिया, भावना दुबे, श्वेता केसरवानी, अनामिका तिवारी, मंजू शर्मा, रोशनी जायसवाल,श्रुति सेठिया,संजना पांडे, सोनाली गुप्ता, चांदनी अग्रवाल, सोनम सोनी, मनीषा पुरवार अनायका तिवारी, रिद्धिमा बर्मन,सची गुप्ता,ईशु खमपरिया , रीना श्रीवास्तव, रेणुका गुप्ता, श्रद्धा पांडे, योगिता गुप्ता, आरती मालवीय, सोनिया चौरसिया,मधु त्रिपाठी,सीमा बर्मन, मोहिनी त्रिवेदी, सुनीता नायक,रूपा बर्मन, अतिश खमरिया, अभिषेक बर्मन, संजू रजक आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button