News24you

News you are looking for

Sanjay Raut संजय राउत के घर ED का छापा, शिवसेना सांसद का ट्वीट- ‘मर जाऊंगा, पर सरेंडर नहीं करूंगा’

Sanjay Raut संजय राउत के घर ED का छापा, शिवसेना सांसद का ट्वीट- 'मर जाऊंगा, पर सरेंडर नहीं करूंगा'

SanjayRaut News LIVE: शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पात्रा चॉल जमीन मामले (Patra Chawl land scam case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है।

ताजा खबर यह है कि तीन बार समन जारी होने के बाद भी जब संजय राउत पेश नहीं हुए तो ईडी के अधिकारी एक्शन में आए और उनके निवास पर छापा मारा है। सर्च के साथ ही पूछताछ भी जारी है। ईडी की एक टीम रविवार सुबह संजय राउत के मुंबई स्थित निवास पर पहुंची। संजय राउत के साथ ही उनके भाई भी घर पर मौजूद हैं।

ईडी के करीब 10 अफसर संजय राउत के घर पर मौजूद हैं। इस बीच, संजय राउत के समर्थक उनके निवास के बाहर जमा होने लगे हैं। ये लोग नारे लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम ईडी को मनमानी नहीं करने देंगे। नीचे देखिए तस्वीरें। बता दें, अन्य विपक्षी दलों की तरह शिवसेना भी केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।