Salman Khan snake Bite जन्मदिन के एक दिन पहले सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Salman Khan snake Bite जन्मदिन के एक दिन पहले सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Salman Khan snake Bite: सुपर स्टार सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया है। यह घटना शनिवार रात करीब 3 बजे की है। तब Salman Khan अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर थे। Salman Khan को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

रविवार सुबह उन्हें छुट्टी भी मिल गई। जानकारी के मुताबिक, सलमान को जिस सांप ने काटा, वह जहरीला नहीं था। अभिनेता को नवी मुंबई के कामोठे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब नौ बजे इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और वह अपने फार्महाउस लौट आए हैं। डिस्चार्ज होने के बाद सलमान अपने फार्महाउस पर ही हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दें, सोमवार को सलमान खान का जन्मदिन है।

Salman Khan Birthday: क्या पार्टी पर पड़ेगा असर

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ है। इस तरह पूरा बॉलीवुड अपने भाई का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि सांप काटने की घटना के बाद माना जा रहा है कि सलमान खान पहले की तरह जन्मदिन न मना सकें। सलमान अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पनवेल फॉर्म हाउस पर छुट्टियां आए थे। डॉक्टरों की टीम अभिनेता की सेहत पर नजर रखे हुए है

Exit mobile version