HOMEMADHYAPRADESH

Rojgar Samachar: MP के नगरीय निकायों में निकलेगी बम्पर भर्ती, मंगाई गई रिक्त पदों की जानकारी

MP के नगरीय निकायों में निकलेगी बम्पर भर्ती, मंगाई गई रिक्त पदों की जानकारी

Rojgar Samachar भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने सभी नगरीय निकायों से 1 सप्ताह के भीतर रिक्त पदों की जानकारी एवं प्रस्ताव मांगे हैं। इन सभी पदों पर मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा परीक्षा आयोजित करके भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
अब तक मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद या नगर पंचायत) में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सीधी भर्ती डिपार्टमेंटल लेवल पर कर दी जाती थी परंतु अब ऐसा नहीं होगा। सभी प्रकार की सरकारी नौकरियां MPPEB (Professional Examination Board, Bhopal) के माध्यम से दी जाएंगी। एक अनुमान है कि लगभग 20000 पदों के लिए भर्ती होगी। जिन रिक्त पदों पर MPPEB द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी उन पदों पर संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं होगा।
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के लगभग सभी पद MPPEB के द्वारा भर्ती के लिए सुरक्षित कर दिए जाएंगे। यानी डिपार्टमेंटल लेवल पर इन पदों पर सीधी भर्ती नहीं की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाती है। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली का उपयोग नहीं किया जाता
Show More

Related Articles

Back to top button