HOMEजरा हट के

revenge on snake सांप का बदला नहीं इस बच्चे ने लिया सांप से बदला, डसने पर सांप को दांत से काट कर उतारा मौत के घाट

revenge on snake सांप का बदला नहीं इस बच्चे ने लिया सांप से बदला, डसने पर सांप को दांत से काट कर उतारा मौत के घाट

revenge on snake सांप का बदला यह ऐसी कहावत है जिसे हर कोई जानता है नाग नागिन के बदले पर खूब किस्से कहानी भी बने फिल्में हिट हुईं पर आज जो खबर आई वह एक आदमी के सांप से बदला लेने की खबर है। वो भी मात्र 8 साल के बच्चे द्वारा। घटना जशपुर की है

लोगो को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 8 साल के पहाड़ी कोरवा बच्चे को पहले जहरीले कोबरा ने डसा जिसके बाद बच्चे ने गुस्से में सांप को काट लिया और जिससे सांप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सांप ने पहले बच्चे को काटा उसके बाद गुस्से में बच्चे ने उस सांप को पकड़कर काट दिया जिस कारण से सांप की मौत हो गई। बच्चे के परिजन ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वो पूरी तरह से ठीक है।

पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बालक घर से कुछ दूर अपनी दीदी के घर गया था। जब बच्चा खेल रहा था उसी समय एक सांप ने उसके हाथ काे डस लिया। इसके बाद गुस्से में दीपक राम ने भी सांप को पकड़कर उसे अपने दांतों से काट लिया। इस दौरान सांप ने दीपक के हाथों को बुरी तरह जकड़ लिया। उसकी दीदी काे जब घटना की जानकारी लगी ताे उसने तत्काल दीपक काे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। उपचार के बाद दीपक अभी पूरी तरह स्वस्थ्य है।

Show More

Related Articles

Back to top button