
कटनी/राज्य शिक्षक संघ के द्वारा अभी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक जो,सेवानिवृत्ति के उपरांत भी जरूरतमंदों की सेवा को सेवा धर्म मानकर अपना फ़र्ज निभा रहे हैं, उन्हें प्रदेश शासन के कर कमलों से सम्मानित कराना उनका मनोवल बढ़ाने जैसा कार्य है। ऐसे शिक्षक जिन्होंने पूरे सर्विसकाल में “पहले कर्तव्य फिर अधिकार” की मूल भावना का सम्मान करते हुए, अपने दायित्वों को निभाने के बाद अपने बचे हुए समय में शिक्षकों, दिव्यांग जनों और जरूरतमंद कर्मचारियों को न्याय दिलाने में व्यय किये हैं, उन्हें राज्य शिक्षक संघ द्वारा चिन्हित कर ससम्मान समाज और शासन के सामने लाकर सम्मानित कराना उक्त संगठन की अनुपम और अनोखी पहल है।गौरतलव है, कि अनेकों अनेक शिक्षक सेवा निवृत होने के बाद, पहले से भी कहीं अधिक लगन,उत्साह और सक्रियता से अपनी प्रभावी ऊर्जा का सदुपयोग समाज हित में कर रहे हैं।उन्हीं में से कर्मचारी हितैषी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन के प्रांतीय प्रवक्ताऔर दिव्यांग कल्याण संघ के संयोजक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत और शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश शंकर गर्ग को संघ द्वारा प्रदेश की नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी,नर्मदापुरम के सांसद दर्शन चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिलाकर सम्मानित कराया गया।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारीयों और राजनैतिक नेताओं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, रम्मू साहू, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, डी.पी.सी. प्रेमनारायण तिवारी, संघ के विनीत मिश्रा, विपिन तिवारी,जिलाध्यक्ष जयप्रकाश हल्दकार,शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित जिले भर के सैंकड़ो उत्कृष्ट और सेवभावी शिक्षक-शिक्षकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।








