Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Republic Day: 901 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल से हुए सम्मानित, 140 को वीरता के लिए मिला पदक

Republic Day: 901 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल से हुए सम्मानित, 140 को वीरता के लिए मिला पदक
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है।

इसमें 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसके अलावा विशिष्ट सेवा (पीपीएम) के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 93 तो मेधावी सेवा (पीएम) के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, वीरता के लिए जिन पुलिसर्मियों को सम्मानित किया गया। उनमें 80 को वामपंथ प्रभावित क्षेत्रों और 45 को जम्मू-कश्मीर में सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 48 सीआरपीएफ से हैं, 31 महाराष्ट्र पुलिस के हैं। इसके अलावा 25 जम्मू-कश्मीर के हैं, नौ झारखंड, सात दिल्ली पुलिस के हैं। इसके अलावा अन्य बीएसएफ व अन्य राज्यों के पुलिसकर्मी हैं।

11 हजार सैनिक मानद रैंक से सम्मानित

इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर 11 हजार से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया। हर साल सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए मानद रैंक प्रदान किया जाता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp