News24you

News you are looking for

Reliance Jio Q1 results: जून तिमाही में Jio की चांदी, 24% उछला मुनाफा

jio

Reliance Jio Q1 results मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच जियो को 4,335 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 3,501 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस लिहाज से 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बीते वित्त वर्ष की बात करें तो रिलायंस जियो टैक्स के बाद मुनाफा 14,817 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 12,015 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू 76,977 करोड़ रुपये रहा, जो 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 69,888 करोड़ रुपये रहा था।

जून तिमाही के नतीजे इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़े बेटे आकाश अंबानी को जियो की बागडोर सौंपी है। अब बतौर चेयरमैन आकाश अंबानी, रिलायंस जियो की कमान संभालेंगे।

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर: बहरहाल, तिमाही नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर भाव 0.62% की बढ़त के साथ 2502.90 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 16 लाख 93 हजार करोड़ रुपये है।