News24you

News you are looking for

Reliance Jio Network Down देश के दो राज्यों में ठप हुआ जिओ, यूजर्स ने की शिकायतें

jio

Reliance Jio रिलायंस जियो के बिहार और झारखंड के ग्राहकों को काफी दिक्कतों (Reliance Jio Network Down) का सामना करना पड़ा। पूरे बिहार और झारखंड में जियो का नेटवर्क करीब आधे घंटे के लिए ठप हो गया। जब लोगों को दिक्कत हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जियो केयर के ट्विटर हैंडल पर की। देखते ही देखते ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़ जैसी आ गई। हालांकि, आधे घंटे बाद सब कुछ फिर से सामान्य हो गया और नेटवर्क एक बार फिर से काम करने लगा।

Reliance Jio रिलायंस जियो के बिहार और झारखंड के ग्राहकों को काफी दिक्कतों

जियो का नेटवर्क ठप होने के लोगों को कितनी परेशानी हुई ये ट्विटर पर साफ देखा जा सकता है। जियो केयर ने भी ट्विटर के जरिए सभी ग्राहकों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। समस्या को अच्छे से समझने के लिए कुछ ग्राहकों से जियो केयर ने और अधिक जानकारी भी मांगी।

बिहार-झारखंड के लोगों में इस बात को लेकर भी कनफ्यूजन हो गया कि यह सिर्फ उन्हीं की इलाके में हो रहा है या बाकी लोगों को भी ऐसी दिक्कत आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि उनके इलाके में बहुत देर से जियो डाउन है। वह पूछ रहे थे कि क्या यह सिर्फ रांची में है या फिर झारखंड, बिहार आदि में ऐसा ही है।