News24you

News you are looking for

RDVV College Exam: आफलाइन तरीके से 27 जनवरी से स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी

exam cbse

RDVV College Exam रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने 27 जनवरी से स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में बैठक की। जिसमें परीक्षा से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षा पूरी तरह से आफलाइन होगी।

कोरोना प्रोटोकाल का पालन : इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। सिर्फ यही नहीं इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों को दोबारा अवसर दिया जाएगा।

कोरोना रिपोर्ट प्रस्‍तुत करना होगी तब मिलेगा दोबारा मौका : उच्च शिक्षा विभाग ने तय किया है कि स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थी अगर कोरोना के चलते परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं, तो उन्हें आवेदन के साथ कोरोना रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। जिसके पश्चात संबंधित विद्यार्थी को परीक्षा देने का द्वितीय अवसर प्रदान किया जाएगा।

विवि की ओर से कोरोना परिस्थितियों को देखते हुए रादुविवि से सम्‍बद्ध सभी कॉलेजों की पीजी परीक्षाओं के लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का भलीभांति पालन हो इसके लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। विद्यार्थी समीप ही शासकीय के साथ निजी कालेजों को इस बार परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा।