News24you

News you are looking for

Rape Again जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फिर बनाया नाबालिग को शिकार

Child Pornography: इस ऑपरेशन के तहत क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं को भी टारगेट किया जा रहा है।

Rape केस में एक साल से जेल में बंद आरोपी ने जमानत पर रिहा होते ही एक बार फिर से नाबालिग को दरिंदगी का शिकार बनाया है। आरोपी ने उसी नाबालिग लड़की से दोबारा दुष्कर्म किया जिसके साथ उसने एक साल पहले भी दुष्कर्म किया था और एक साल तक जेल की हवा भी खाई। जमानत पर छूटे आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर मारपीट करते हुए धमकाया भी। मामले में नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दोबारा से गिरफ्तार कर लिया है। घटना रीवा के शाहपुर थाना क्षेत्र की है।

पीडिता किसी काम से जा रही थी तभी आरोपी अनुराग तिवारी निवासी खटखरी ने उसे रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मंदिर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसे परिजन अपने साथ लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एक साल पहले भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था तब भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।