HOME

Ranbir Alia Wedding Live: एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, लेकिन नहीं होगा रिसेप्शन, यह है वजह

Ranbir Alia Marriage Today Live Update: बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। इसके साथ ही शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई थी। अब आलिया और रणबीर 7 बजे मीडिया से मुलाकात करेंगे।

जोया अख्तर ने साझा की कपल्स की तस्वीरें

08:29 PM, 14-APR-2022
Ranbir Alia Wedding Live: एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, लेकिन नहीं होगा रिसेप्शन, यह है वजह
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज – फोटो : सोशल मीडिया
अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए आलिया लिखती हैं, ‘आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली।पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
06:13 PM, 14-APR-2022

पहली तस्वीर

रणबीर-आलिया की शादी से करीना कपूर, करण जौहर और करिश्मा कपूर की पहली तस्वीर सामने आई है।

ऋषि कपूर को किया याद

बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।

संपन्न हुई आलिया रणबीर की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबर आ रही है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं।

शुरू हुए फेरे

खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई जा रही है। कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।

आलिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अभी पूरी भी नहीं हुई है और विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है।
04:19 PM, 14-APR-2022

क्या नहीं होगा रिसेप्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।
04:02 PM, 14-APR-2022

यहां देखिए मेहमानों की तस्वीरें

रणधीर कपूर, बबिता कपूर और करिश्मा कपूर जैसे करीबी रिश्तेदार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए वास्तु भवन पहुंच गए हैं।

03:54 PM, 14-APR-2022

लगा मेहमानों का तांता

रणबीर-आलिया की शादी में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी पहुंच चुके हैं।

03:50 PM, 14-APR-2022

होगी आलिया की स्पेशल एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट स्पेशल एंट्री लेने वाली हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बड़ी बहन शाहीन भट्ट और दोस्त आकांशा रंजन कपूर आलिया को मंडप तक लेकर जाने वाली हैं।
03:33 PM, 14-APR-2022

भावुक हुए करण जौहर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में पहुंचते ही करण जौहर सबसे पहले आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे। करण आलिया को देख इमोशनल हो गए। बता दें कि करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं।

03:29 PM, 14-APR-2022

शादी के लिए तैयार हैं लड़के वाले

मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर, आलिया-रणबीर की शादी के लिए सज-धजकर तैयार हैं ।

Show More

Related Articles

Back to top button