News24you

News you are looking for

Ram Rahil के 36 डेरे रहो सील, हाईकोर्ट ने कहा- फायदे के लिए होने दी हिंसा

Ram Rahil के 36 डेरे रहो सील, हाईकोर्ट ने कहा- फायदे के लिए होने दी हिंसासिरसा/पंचकूला। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा अब शांत है। इस बीच पुलिस और सेना ने डेरा समर्थकों को खदेड़ने का काम शुरू किया है। खबरों के अनुसार सिरसा में डेरा मुख्यालय को खाली करवाया जा रहा है वहीं अन्य जगहों पर भी स्थित कुल 36 डेरे सील किए जाएंगे।
इस बीच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि राजनीतिक फायदे कि लिए राज्य में हिंसा होने दी गई। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि जब अनुमति नहीं थी तो काफिले में 5 से ज्यादा गाड़ियां क्यों आई।
वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान वहीं करनाल में 15 राम रहीम समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार सिरसा में मौजूद डेरा सच्चा के मुख्यालय में सेना ने प्रवेश किया।
बताया जा रहा है कि सिरसा में डेढ़ हजार से ज्यादा डेरा समर्थक मौजूद थे। प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी के बाद लगभग 5 हजार समर्थक तो रात में चले गए लेकिन बाकि अंदर ही थे। सेना ने जब डेरे में प्रवेश किया तो वहां पेट्रोल के ड्रम और बीयर कि सौकड़ों बोतलें खाली मिली हैं। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह के अनुसार इनका उपयोग पेट्रोल बम बनाने के लिए किया जाना था। फिलहाल डेरे में सर्च ऑपरेशन जारी है।
केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
इस बीच केंद्र ने राज्य सरकार से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। खबर है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया गया है। बता दे कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री ने तैयारी में चूक की बात स्वीकारी थी।
राजनाथ कर रहे बैठक
हरियाणा में हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
पंचकूला के अलावा कई शहरों में शांति
हिंसा के बाद शनिवार को पंचकूला के अलावा हिंसाग्रस्त शहरों में सन्नाटा पसरा दिखा और शांति नजर आई। खबरों के अनुसार प्रशासन ने पंचकूला में कर्फ्यू हटा लिया है। वहीं पंजाब में भी कई शहरों में कर्फ्यू हटाया गया है। स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *