Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

Raju Srivastava Health update राजू श्रीवास्तव की बेटी ने बताया: ना हालत सुधरी है और ना खराब

Raju Srivastava Health update राजू श्रीवास्तव की बेटी ने बताया पापा की ना हालत सुधरी है और ना खराब है। राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती हैं।

जिम में वर्कआउट करते हुए उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें एम्स के अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी हालत और गंभीर हो गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। राजू के परिवार वाले उनके फैंस और करीबी सब उनके अच्छे स्वस्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बुधवार को कॉमेडियन सुनील पाल ने फैंस को अपडेट दिया था कि राजू को हार्ट अटैक आया था लेकिन उनकी हालत अब बेहतर है। वह खतरे से बाहर हैं।

बेटी का आया स्टेटमेंट

हालांकि राजू की बेटी अंतरा ने अब ई टाइम्स से बात करते हुए कहा कि आईसीयू में अब भी उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत ना पहले से बेहतर है और ना खराब। पूरी मेडिकल टीम अपना बेस्ट कर रही है। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं। मेरी मां उनके साथ आईसीयू में ही हैं।

मेरे पिता लगातार दिल्ली और देश के बाकी शहरों में ट्रैवल कर रहे थे। वह रोज एक्सरसाइज करना और जिम जाना कभी मिस नहीं करते। वह बिल्कुल ठीक थे और ना ही उन्हें दिल की कोई बीमारी थी। तो उनका ऐसा बीमार होना हमारे लिए शॉकिंग है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को राजू श्रीवास्‍तव की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। बता दें कि राजू श्रीवास्‍तव को बुधवार को जिम में वर्क आउट के दौरान अचानक सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp