News24you

News you are looking for

Rainfall in MP मध्य प्रदेश में मंगलवार से वर्षा का सिलसिला शुरू हाेने के आसार

Rainfall in MP मध्य प्रदेश में मंगलवार से वर्षा का सिलसिला शुरू हाेने के आसार

Rainfall in MP रविवार काे एक अन्य चक्रवात बन गया है। साेमवार काे इस मौसम प्रणाली के असर से मंगलवार से मध्य प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं। रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला नौ अक्टूबर तक बना रह सकता है। उधर रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नौगांव में एक मिलीमीटर वर्षा हुई ।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आंध्रा तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात पहले से बना हुआ है। रविवार काे बंगाल की खाड़ी के उत्तर–पूर्वी क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में एक अन्य चक्रवात बन गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि साेमवार काे इन दाेनाें चक्रवाताें का आपस में विलय हाेने की संभावना है। इसके बाद यह संयुक्त मौसम प्रणाली ऊर्जावान हाेने के बाद आगे बढ़ेगी। इसके प्रभाव से साेमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे।