News24you

News you are looking for

Rain in MP नरसिंहपुर, दमोह, उमरिया, मंडला में बारिश से कई रास्ते बंद

katni rain

Rain in MP। जबलपुर और आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई आवागमन के रास्ते बंद हो गए हैं। नदी नाले पानी से लबालब हैं। कई पुलिया, रपटा डूब गए हैं। इसकी वजह से लोगों को गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, सतना, शहडोल, मंडला, उमरिया, कटनी में भी अच्छी-खासी बारिश हो रही है।

नरसिंहपुर। जिले के ग्राम भौरझिर में जहां पहले से बनी पानी की टंकी जिससे पूरे गांव में वाटर सप्लाई होती थी बीती रात धराशायी हो गई।