News24you

News you are looking for

PSC EXAM पीएससी की परीक्षा में आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का हम फैसला हम कर रहे: शिवराज

PSC EXAM पीएससी की परीक्षा में आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का हम फैसला हम कर रहे: शिवराज

COVID-19 के चलते PSC की परीक्षाएं न होने पर आवेदन के जो पात्र युवा आयु सीमा पार कर गए हैं, उनके साथ न्याय हो सके, इसलिए उनकी मांगों के आधार पर PSC की परीक्षा में केवल 1 वर्ष के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का फैसला हम कर रहे हैं। यह ट्वीट आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया।

प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश मे राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षाओं के लिए अभ्‍यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा तीन वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कई बच्चे मुझे मिले थे। उन्होंने पीएससी परीक्षाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा निकल जाने का विषय उठाया था। उनकी बात सही है। कोरोना महामारी के कारण राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाई। इसकी वजह से कई बच्चे ओवर एज हो गए। लिहाजा, हमने तय किया है कि एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।