HOME

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया एलान

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया एलान

President Election 2022  Dropadi murmu राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है। मंगलवार शाम भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया एलान
Dropadi murmu

पार्टी मुख्यालय में हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए हैं।

भाजपा संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहाी है। नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम की घोषणा की है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

Show More

Related Articles

Back to top button