KATNI

बंगाल में ममता सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, भाजपा देगी मुंहतोड़ जवाब-रामरतन पायल, कटनी जिले के समस्त मंडलों में भाजपा ने दिया धरना

कटनी। बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के द्वारा संरक्षित टीएमसी के गुंडे लगातार हिंसा कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन ममता बैनर्जी की सरकार भूल रही है कि यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं यह वो पार्टी है जो लोकतांत्रिक ढंग से हिंसा का जवाब देना जानती है। चुनावी रंजिश में सरकार का गुंडों को संरक्षण कदापि सहन नहीं किया जाएगा।

यह विचार आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने बंगाल हिंसा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर आयोजित धरना में माधवनगर मंडल के धरने कार्यक्रम में व्यक्त किये।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देशन में आज कटनी जिले के समस्त मंडलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गैर सार्वजिनक स्थल पर 20 से कम संख्या में भाजपा नेताओं ने ममता सरकार के खिलाफ धरना दिया। साथ ही बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कटनी शहरी क्षेत्र के माधवनगर मण्डल में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के नेतृत्व में धरना दिया। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी, मंडल अध्यक्ष वागीश आनंद, वरिष्ठ नेता आशीष गुप्ता, चेतन हिंदुजा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, सौरभ अग्रवाल, सतीश मोटवानी, रमेश मोटवानी, भोलू पांडे, प्रदीप परौहा, प्रीतम सिद्धवानी, नवीन मोटवानी, विष्णु शंकर मिश्रा, दर्शन बजाज मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button