News24you

News you are looking for

Prayagraj Murder एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतारा

Prayagraj Murder एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतारा

Prayagraj Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. प्रयागराज (Prayagraj) के गंगापार इलाके से एक बार फिर से सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है. सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचीं.

हत्या की वजह साफ नहीं

जानकारी के मुताबिक, ये मामला थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव का है. अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूचना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

इन लोगों की हुई हत्या

सामूहिक हत्याकांड में राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार, उम्र 55 वर्ष, कुसुम पत्नी राजकुमार उम्र 50 वर्ष, मनीषा पुत्री राजकुमार उम्र 25 वर्ष, सविता पत्नी सुनील उम्र 30 वर्ष और मीनाक्षी पुत्री सुनील उम्र 2 वर्ष की हत्या हुई है.

बीते 16 अप्रैल को एक ही परिवार के 5 लोगों के मिले थे शव

बीते 16 अप्रैल को भी प्रयागराज जिले के गंगापार नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में मिले थे. परिवार के मुखिया राहुल का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया और उनके शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल के अलावा परिवार के अन्य चार सदस्यों- राहुल की पत्नी और तीन बेटियों के गले पर धारदार हथियार से वार का निशान मिला.