News24you

News you are looking for

PPF interest Rate पीपीएफ से सुकन्या तक की ब्याज दर में होगा इजाफा ! 27 माह बाद खुशखबरी

PPF Investment

PPF interest Rate पब्लिक प्रॉविडेंड फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को अक्टूबर माह में तोहफा मिल सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती है।

  • अभी क्या है ब्याज दरें-
  • पब्लिक प्रॉविडेंड फंड (PPF) – 7.1 फीसदी
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)- 6.8 फीसदी
  • वन ईयर टर्म डिपॉजिट स्कीम -5.5 फीसदी
  • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSC)- 7.4 फीसदी
  • सुकन्या समृद्धि योजना -7.6 फीसदी
  • 5 साल की आरडी- 5.8 फीसदी
  • सेविंग डिपॉजिट ब्याज दर- 4 फीसदी
  • टर्म डिपॉजिट 1 से 5 साल तक ब्याज दर- 5.5-6.7 फीसदी

आपको यहां बता दें कि सरकार हर तीन माह पर छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर पर समीक्षा करती है। हालांकि, बीते करीब 27 माह से ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और यह स्थिर है। पिछली बार अप्रैल-जून 2020 तिमाही के दौरान ब्याज दरों में संशोधित किया गया था।

क्यों है उम्मीद: सरकारी सिक्योरिटीज (G-sec) यील्ड बढ़ने की वजह से ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। सरकार के ये वो बॉन्ड होते हैं, जिनके रिटर्न के आधार पर ब्याज दरों में इजाफा या कटौती की जाती है।  वर्तमान में, पीपीएफ की ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है जबकि सरकारी सिक्योरिटीज यील्ड पहले ही 7.3 प्रतिशत को पार कर चुकी है।