Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

PM Kisan Yojana किसान निधि की अगली किस्त इस दिन मिलेगी, 4 शर्तों को पूरा करना जरूरी

PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date: देशभर के करीब दो करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि की 12वीं किस्त नहीं मिली। दरअसल उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पाई गई। इस कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकारों किसानों के रिकॉर्ड को अपडेट कर रही है। भारत सरकार ने पिछले साल 31 मई को 11वीं किस्त का भुगतान किया था। वहीं 17 अक्टूबर को 12वीं किस्त जारी की गई।

उत्तर प्रदेश के 2.14 करोड़ किसानों को पिछले साल 11वीं किस्त मिली थी। वहीं 12वीं किस्त में संख्या घटकर 1.79 करोड़ पर आ गई। राज्य में कृषकों को अपने रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए हर गांव में 16 जनवरी से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।

इन किसानों को मिलेगा पैसा

उन्हीं किसानों को पीएम किसान निधि की अगली किस्त मिलेगी। जिनके रिकॉर्ड 4 शर्तों को पूरा करेंगे। पहला कि जमीन रिकॉर्ड वेरिफाई होना चाहिए। दूसरा ई-केवाईसी होना चाहिए। तीसरी शर्त है कि बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। चौथी शर्त यह है कि खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से जुड़ा होना चाहिए।

कब आएगी पीएम किसान की 13वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान की अगली किस्त का इंतजार लाखों किसानों को है। फिलहाल सरकार ने 13वीं किस्त जारी किए जाने की कोई तिथि नहीं बताई है। कहा जा रहा था कि जनवरी में किसानों को पैसा मिल सकता है। हालांकि इस महीने 13वीं किस्त जारी होने की संभावना काफी कम है। मुमकिन है कि फरवरी के पहले सप्ताह किसानों के खाते में दो हजार रुपये आ जाएंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp