HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Panna में Gajab नजारा: सैकड़ों लोग मिट्टी में क्या तलाश रहे? यह जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

Gajab मिट्टी में तलाश रहे सैकड़ों लोग हीरा, UP से MP पहुंच रहे लखपति बनने, जानिए पूरा मामला

MP Panna में Gajab नजारा यहां के अजयगढ़ जनपद में विश्रामगंज घाटी के नीचे रुंझ नदी में इन दिनों डैम का निर्माण चल रहा है, पर ये क्या Gajab नजारा है, सैकड़ों लोग डैम खोदाई से निकल रही मिट्टी में कुछ ढूंढ रहे हैं। आखिर क्या है जो लोग तलाश रहे। आइये जानते है ..….

panna

जहां से भारी मात्रा में मिट्टी खोदी गई है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में पहाड़ी क्षेत्र से मिट्टी बहकर आई है। नदी में ज्यादा पानी नहीं है। ऐसे में यहां हीरे मिलने की संभावना बढ़ गई है। सुबह से शाम तक नदी में लोगों का हुजूम लगा रहता है। तसला, छलनी, फावड़ा लेकर लोग खुदाई करते मिल जाते हैं। लोगों को उम्मीद है कि कोई न कोई ऐसा पत्थर हाथ लगेगा जिससे किस्मत खुल जाएगी। फजीहत फिलहाल प्रशासन की है।

panna me heera

12 बाइक जब्त 

विश्रामगंज रेंज की टीम मंगलवार को यहां पहुंची थी। वन अमले को देखते ही यहां अवैध तरीके से नदी में हीरा तलाश रहे लोगों में भगदड़ मच गई। रेंजर जेपी मिश्रा ने बताया कि मौके से 30 लोगों को पकड़ा था। इनकी 12 बाइक जब्त की। चालानी कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया। जब्त बाइक डिवीजन कार्यालय में रखवाई हैं।

हीरा व्यापारियों के दलाल भी सक्रिय

रुंझ नदी में अवैध रूप से हीरा खोदने की जानकारी लगते ही हीरा व्यापारियों के दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। वे नदी किनारे हीरा तलाशने में लगे लोगों पर नजर रख रह हैं। हीरा मिलने पर ये लोग व्यापारियों से डीलिंग कराते हैं। दोनों ओर से अपना कमीशन ले लेते हैं। लोगों का दावा है कि कुछ को यहां से हीरे मिले हैं। हालांकि अभी किसी को हीरा मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह है हीरे के प्रकार

हीरे तीन प्रकार के होते हैं। पहला- उज्ज्वल/जेम, दूसरा- मैलो और तीसरा- मट्ठो। सबसे ज्यादा भाव जेम क्वालिटी के हीरे को मिलता है। यह बिल्कुल सफेद होता है। सूरत के सराफा बाजार में 8 लाख रुपए औसत एक कैरेट हीरे की कीमत होती है, जो शुद्ध मात्रा में होता है। पन्ना जिले की नीलामी में 4 लाख रुपए औसत बोली लगाई जाती है। यह पूरी तरह शुद्ध नहीं होता। मेलो यानी ब्राउन और मट्ठो यानी काला होता है।

जिले में हीरे की 450 खदानें

पन्ना जिले में वर्ष 2021-22 में 450 खदानें स्वीकृत हैं, इनमें लोगों को खदान लगाने का पट्टा दिया गया है। पन्ना हीरा कार्यालय के बाबू सुशील यादव ने बताया कि एक वर्ष में जिले के हीरा कार्यालय में करीब 400 छोटे-बड़े हीरे जमा होते हैं। इनमें बड़े साइज के हीरे बहुत कम होते हैं। कार्यालय में जमा होने वाले अधिकतर हीरे 1 से दो कैरेट के बीच होते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button