Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEविदेश

Pakistan Bomb Blast मस्जिद में नमाज के दौरान भयंकर ब्लास्ट 28 की मौत

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के एक मस्जिद में नमाज के दौरान एक शख्स ने आत्मघाती हमले को अंजाम देते हुए खुद को बम से उड़ा लिया। पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक, इस वारदात में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये धमाका पेशावर (Peshawar) के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद में हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी वजह से मस्जिद का हिस्सा ढह गया और इसके मलबे में कुछ लोग दब गये। आशंका है कि मरनेवालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

धमाके में कईयों की मौत

 

जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट में 17 लोगों की जान चली गई है, जिसमें 2 पुलिसवाले भी शामिल हैं। 90 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है और कईयों की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर नमाज के दौरान सबसे अगली पंक्ति में बैठा था। वहीं उसने अचानक धमाका कर दिया। धमाके के अलावा कई लोग मस्जिद के मलबे में भी दबे हुए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp