News24you

News you are looking for

OMG Katni में कार से ले जा रहे थे 36 लाख 48 हजार रुपए, पुलिस को नहीं दे पाए जवाब, फिर हुआ ये

OMG Katni में कार से ले जा रहे थे 36 लाख 48 हजार रुपए, पुलिस को नहीं दे पाए जवाब, फिर हुआ ये

OMG कार से ले जा रहे थे 36 लाख 48 हजार रुपए, कटनी की कुठला पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो पैसे के बारे में यह लोग सही जानकारी नहीं दे पाए।

पुलिस अधीक्षक कटनी  सुनील कुमार जैन (भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन में गत रात्रि कुठला पुलिस के द्वारा नेशनल हाईवे 7 में चाका बाईपास के पास चेकिंग के दौरान कार में ले जाए जा रहे 36 लाख 48 हजार 120 रूपये नगद जप्त किए गए हैं।

गत रात्रि टीआई कुठला अरविंद जैन के साथ चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक अरुण पाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी एवं प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल के द्वारा सतना मैहर की ओर से आ रही मारुति ब्रेजा कार क्रमांक क्रमांक एम. पी. 21 सीबी 2762 को चाका बाईपास के पास चेक किया जो कार में बैठे मिले लकी नागवानी पिता किशोर उम्र करीब 35 साल निवासी बंगला लाइन थाना माधव नगर कटनी , पवन कलवानी पिता हरिराम उम्र करीब 42 साल निवासी हॉस्पिटल लाइन थाना माधव नगर कटनी, संजय गजवानी पिता स्वर्गीय बृजलाल उम्र 41 साल निवासी बंगला लाइन थाना माधव नगर जिला कटनी, प्रेमचंद गजवानी पिता स्वर्गीय बृजलाल गजवानी उम्र 51 साल निवासी बंगला लाइन माधव नगर कटनी एवं नरेश पोपटानी पिता गलोमल  उम्र 48 साल निवासी माधव नगर कटनी से कुल 36 लाख अड़तालिस हजार नगदी ले जाते पाए जाने पर पूछताछ की गई लेकिन यह संतुष्टि पूर्वक जानकारी नहीं दे सके।

पुलिस द्वारा उक्त राशि को धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता में जप्त कर लिया गया है एवं प्रकरण को आयकर विभाग को सौंपा जा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अब तो बड़ी मात्रा में ले जा रहे नगदी के बारे में बताया है कि उन्होंने अपने व्यापार में सीधी सिंगरौली इत्यादि से कलेक्शन करके ला रहे थे, मौके पर पुलिस को उक्त राशि के संबंध में किसी प्रकार का बिल इत्यादि प्रस्तुत नहीं किया गया है।