News24you

News you are looking for

OMG: बंदूक लेकर पटवारी के पीछे पड़ा सरपंच, झोपड़ी छिपा, ग्रामीणों ने बचाया

OMG: बंदूक लेकर पटवारी के पीछे पड़ा सरपंच, झोपड़ी छिपा, ग्रामीणों ने बचाया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के पिछोर गांव में सरपंच दयाल सिंह परमार, उसके बेटे परमाल सिंह परमार और साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सरपंच और उसके साथी बंदूक लेकर बाढ़ के बाद सर्वे करने आए पटवारी के पीछे पड़ गए। वह चाहते थे कि पटवारी उनकी मर्जी के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करें।

FIR के अनुसार ग्वालियर के गोल पहाड़िया निवासी राहुल आर्य पटवारी हैं। वह डबरा-पिछोर के अजयगढ़-गजापुर गांव के पटवारी हैं। शासन के निर्देशानुसार बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करने के लिए पटवारी राहुल आर्य डबरा तहसील के पिछोर थाना क्षेत्र में गजापुर-अजयगढ़ पहुंचे थे। यहीं पर सरपंच और उसके साथी बंदूक लेकर आ गए और धमकाने लगे।
सरपंच और उसके साथियों से बचने के लिए पटवारी एक झोपड़ी में जाकर छुप गए लेकिन सरपंच उस झोपड़ी के बाहर आकर खड़ा हो गया। उन लोगों के हाथों में बंदूकें थी। बहुत देर तक पटवारी अपनी हत्या के डर से झोपड़ी में छुपा रहा, फिर ग्रामीणों ने मिलकर पटवारी को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सरपंच चाहता था कि बाढ़ पीड़ितों की सूची उसकी मर्जी के अनुसार बनाई जाए