News24you

News you are looking for

OMG: पैसों की लालच में पत्नी की करा दी दूसरे से शादी, खुद बन गया पत्नी का भाई

Shadi Muhoort in 2023: इस साल 59 दिन रहेगी बैंड-बाजा व बरात की धूम, जानें- किस महीने, कब हैं मुहूर्त

देश की कोचिंग सिटी के नाम पर मशहूर कोटा के कुंहाड़ी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी। जहां पैसों की तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने खुद अपनी ही पत्नी की शादी किसी अन्य व्यकित से करवा दी। यही नहीं पति ने भाई बनकर अपनी पत्नी के कोर्ट मैरेज के लिए साक्षी भी बना था। जिसके बाद पति ने दूसरे दूल्हे से शादी के नाम पर 1.80 लाख रुपए निकलवा लिए। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के बाद पति भागने की फिराक में ही था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोटा के काली बस्ती का रहने वाल ऑटो चालक रवि नागर अपनी शादी ना हो पाने के करण परेशान था। पिछले दिनों उसकी मुलाकात अपने पड़ोसी के माध्यम से देवराज नामा के एक शख्स के साथ हुई थी।

जिसने इंदौर में उसकी शादी हो जाएगी ऐसा वादा किया। रवि ने शादी के लिए अपनी गाँव की जमीन 2 लाख रुपए में गिरवी रख दी। जिसके बाद देवराज कुछ दिनों के पश्चात कोमल नाम की एक लड़की का रिश्ता लेकर देवराज उसके पास आया था।

20 जून के दिन देवराज ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। उसी दिन रवि ने 1.80 लाख देवराज को दे दिये थे। जिसके बाद 21 जून को शादी करने के लिए देवराज ने रवि को कोर्ट बुलाया था, जहां पहले से ही कोमल और उसके साथ आए लोग मौजूद थे। देवराज ने दोनों की शादी करवा दी। जहां पहले से शादीशुदा कोमल के पति सोनू को उसका भाई बना दिया गया। शादी के दूसरे दिन कोमल ने रवि को घूमने जाने के लिए कहा, पर रवि ने मना कर दिया। जिस पर कोमल जिद करने लगी। कोमल की जिद देखकर रवि को उस पर शंका गई।

कोमल पर शंका जाने के बाद रवि ने अपनी बहन को इस बारे में बताया। जिस पर उसकी बहन ने रवि को कोमल को उसके यहाँ लाने बोला। जिसके चलते रवि अपनी पत्नी कोमल को लेकर अपनी बहन के यहाँ गया। जब रवि की बहन ने उससे पूछताछ की तो कोमल ने उसे सारी बात कह दी। कोमल ने कहा की उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। इसके अलावा वह तीन महीने की गर्भवती भी है। यह सब सुनकर रवि और उसकी बहन को उनके साथ हुये धोखे का आभास हुआ और उन्होंने तात्कालिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

रवि की शिकायत के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय कोमल और उसके भाई बने 24 साल के सोनू को हिरासत में लिया था। इसके अलावा पुलिस ने मध्यस्थ बने देवराज को भी हिरासत में लिया था। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, उन्हें आशंका है की उन्होंने इसके पहले भी इस तरह अन्य लोगों को भी चना लगाया होगा।