News24you

News you are looking for

OMG जुड़वां बच्चे हुए, DNA टेस्ट में दोनों के पिता अलग

OMG जुड़वां बच्चे हुए, DNA टेस्ट में दोनों के पिता अलग

OMG  पुर्तगाल के गोइयास में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। 8 महीने बाद बच्चों के पिता ने डीएनए DNA टेस्ट कराया। टेस्ट में पता चला कि वह एक ही बच्चे का पिता है। बच्चों की सूरत मिलती-जुलती है, तो मां को लगा कि उनका पिता भी एक होगा। युवती ने बताया कि वह एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशन में थी। दुनिया में इस तरह का ये 20वां मामला है। इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहा जाता है। इस खबर को पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे। हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे। जानेंगे आखिर हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन क्या है।

हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन क्या है?

रिसर्च के मुताबिक हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन एक दुर्लभ स्थिति है। इस स्थिति में जुड़वां बच्चों के पिता का डीएनए अलग-अलग होता है। यह स्थिति तब होती है, जब महिला दो अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाती है। वहीं एक ही समय पर दोनों से गर्भवती होती है, तो यह स्थिति पैदा होती है। एक ही समय पर दो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध और उनके साथ फर्टिलाइज होने पर जन्म होने वाले बच्चों का डीएनए अलग हो सकता है। पुर्तगाल में सामने आए इस केस में महिला ने स्वीकार किया है कि उसने दो अलग-अलग आदमियों से संबंध बनाए थे।