News24you

News you are looking for

NIA ने किया मध्‍य प्रदेश के भोपाल से JMB के दो आतंकवादी गिरफ्तार

NIA ने किया मध्‍य प्रदेश के भोपाल से JMB के दो आतंकवादी गिरफ्तार

JMB के दो आतंकियों को शहर के देहात इलाके ईंटखेड़ी से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार NIA ने इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हमीदुल्‍लाह और सहादत हुसैन हैं। दोनों आतंकी बंगलादेश के निवासी हैं। शहर से पूर्व में भी जेएमबी के आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आतंकी लोगों को भड़काने और जेहाद के काम में लगे हुए थे।

उल्‍लेखनीय है कि आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) ने मार्च में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के पांचवे आतंकी को गिरफ्तार कर लिया था। करोंद के जनता नगर में खातीजा मस्जिद के पास रहने वाले शाहवान (20) को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था। इसके पहले चार आतंकी एटीएस की गिरफ्त में आ चुके थे।

एटीएस ने ऐशबाग इलाके की अहमद नगर कालोनी के एक मकान से बांग्लादेश निवासी फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन और फजहर जैनुल आबदिल को गिरफ्तार किया था।