HOMEKATNIMADHYAPRADESH

NH 30 पर कटनी जबलपुर के बीच ग्रामीणों ने लगाया जाम, बालक की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित थे

NH 30 पर कटनी जबलपुर के बीच ग्रामीणों ने लगाया जाम, बालक की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित थे

NH 30 पर बुधवार को भी जाम था तो आज भी हालत ऐसे ही बने। कल जबलपुर के पास पुलिया धंसने से यह जाम लगा था आज एक बालक की संदिग्ध मौत को लेकर आक्रोशित गांव वालों ने जबलपुर कटनी राजमार्ग जाम कर दिया। घटना पनागर की है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के पनागर में नहर के पास 5 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे में लंबा जाम लगा दिया।

पनागर स्थित कुश्नेर गांव का 17 वर्षीय किशोर अभिषेक पटेल 15 जनवरी को घर से नहर गया हुआ था। जहां से वह घर वापस नहीं लौटा था किशोर के वापस न लौटने के बाद परिजनों ने पनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान सर्चिंग की गई। जहां से किशोर की चप्पल बरामद की गई थी।

वहीं 5 दिन से लापता अभिषेक पटेल का शव आज बढ़ेरा नहर के नजदीक मिला। जिसके बाद पनागर टीम मौके पर पहुंची। शव को देख परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश था। जिसके बाद कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे में परिजनों ने जाम लगा दिया। जिन्हें समझाइश दी गई हैं

कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे में लंबा जाम लगा दिया। इस दौरान हाइवे में करीब 1 घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया हैं। वहीं परिजनों को समझाइश दी है।

Show More
Back to top button