News24you

News you are looking for

Nepal Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में सवार भारतीयों पर क्या है जानकारी, क्यों गए थे पोखरा, पढ़ें

Nepal Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में सवार भारतीयों पर क्या है जानकारी, क्यों गए थे पोखरा, पढ़ें

Nepal Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में सवार भारतीयों पर क्या है जानकारी नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में शनिवार सुबह 72 सीटर विमान हादसे का शिकार हो गया। राहत-बचावकर्मियों को अब तक 68 शव मिले हैं। काठमांडू से पोखरा जा रहे इस विमान में 10 विदेशी नागरिक भी सवार थे। इनमें से पांच भारतीय थे।

Nepal Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में सवार भारतीयों पर क्या है जानकारी, क्यों गए थे पोखरा, पढ़ें

अब तक यह साफ नहीं है कि भारत के यात्रियों की स्थिति क्या है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में भारत सरकार लगातार नेपाल से संपर्क में रह कर इन यात्रियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

कौन थे पांचों भारतीय?

हादसे का शिकार हुए विमान में जो भारतीय सवार थे, उनकी पहचान सामने आ गई है। इनमें एक अभिषेक कुशवाहा (25), बिशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जयसवाल (35) और संजय जयसवाल शामिल थे। येति एयरलाइंस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

नेपाल में क्या कर रहे थे ये लोग?

बताया गया है कि इन पांच भारतीयों में से चार लोग शुक्रवार को ही काठमांडू पहुंचे थे। ये चार लोग पर्यटकों के बीच मशहूर लेक सिटी पोखरा में पैराग्लाइडिंग करने की प्लानिंग से गए थे। दक्षिण नेपाल के के सरलाही जिले के अजय कुमार शाह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लोग भारत से साथ ही एक गाड़ी में आए थे। वे पशुपतिनाथ मंदिर के पास एक गौशाला में ठहरे थे और इशके बाद थमेल में डिस्कवरी होटल के पास रुके। बाद में रविवार को वे पोखरा निकले थे।

काठमांडू स्थित दूतावास ने परिवार से संपर्क किया

उन्होंने बताया कि वे लोग पोखरा से गोरखपुर होते हुए भारत लौटने की योजना बना रहे थे। इनमें से एक ‘सोनू’ उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था।

इस बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने इन चारों भारतीयों के परिवारों से संपर्क किया और हर तरह से मदद का भरोसा दिया।