HOME

NDA में शामिल हो सकती है जयललिता की AIADMK

NDA में शामिल हो सकती है जयललिता की AIADMKनई दिल्ली। बिहार में नीतीश के साथ आने के बाद अब भाजपा का कुनबा दक्षिण के राज्यों में बढ़ता दिख रहा है। खबरों के अनुसार तमिलनाडु में सत्ताधारी दल एआईएडीएमके जल्द भाजपा में शामिल हो सकती है।
हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एआईएडीएमके भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए में शामिल होने की तैयारी में है। राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली एआईएडीएमक अगर एनडीए में शामिल होती है तो भाजपा राज्य के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा में और मजबूत होगी।
एआईएडीएमके के पास लोकसभा में 37 सांसद हैं जबकि राज्यसभा में 13। अगर यह राजनीतिक मिलन होता है तो केंद्र सरकार को राज्यसभा में मजबूती मिल जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button