News24you

News you are looking for

Narendra Giri: भू समाधि में लीन हुए नरेंद्र गिरि, अंतिम इच्छा अनुसार हुआ संस्कार

Narendra Giri: भू समाधि में लीन हुए नरेंद्र गिरि, अंतिम इच्छा अनुसार हुआ संस्कार

Narendra Giri: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि को बुधवार को प्रयागराज स्थित आश्रम में भू-समाधि दे दी गई। इस दौरान भारी संख्या में साधु-संत उपस्थित रहे। बाघम्बरी मठ में उन शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें उनका शिष्य आनंद गिरि भी है।

आनंद गिरि से कल से पूछताछ हो रही है। इस बीच, बुधवार सुबह Narendra Giri का पोस्टमार्टम किया गया। पांच डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में यह साफ हुआ है कि मौत फांसी लगने से हुई है। दम घुटने से मौत वाली रिपोर्ट पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट में एक-दो दिन का वक्त लगेगा। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

आनंद गिरि से प्रयागराज पुलिस लाइन्स में पिछले करीब 12 घंटों से पूछताछ जारी है। पुलिस के आला अधिकारी अलग-अलग तरह से उससे पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने खुद को निर्दोष बताते हुए यह भी कहा है कि उसके गुरुजी नरेंद्र गिरि जी महाराज आत्महत्या नहीं कर सकते।