Nagar Nikay Chunav Result 2023: एमपी के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम आने लगे, कहीं भाजपा कहीं कांग्रेस आगे, देखें परिणाम

Nagar Nikay Chunav Result 2023: एमपी के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम आने लगे, कहीं भाजपा कहीं कांग्रेस आगे, देखें परिणाम

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला आज आ जाएगा। जिसके समर्थित पार्षद ज्यादा जीतेंगे उसकी संभावना रहेगी। सुबह नौ बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने इसके लिए प्रचार किया।

Nagar Nikay Chunav Result

ओंकारेश्‍वर : अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित होने से सभी की नजरें और उत्सुकता इस वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के परिणाम को लेकर है। वैसे यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन निर्दलीय भी कई वार्डों में टक्कर देने से चुनाव परिणाम को संशय बना हुआ है।

Exit mobile version