Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Murder in Katni कटनी के स्लीमनाबाद में युवक की पत्थर पटक का हत्या

Murder in Katni। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम राखी में एक युवक की हत्या की खबर के बाद सनसनी फैल गई। पता चला कि यह लड़का नाबालिग है।

पुलिस  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के विरूद्ध पहले हत्या का प्रयास व बाद में हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि ग्राम राखी निवासी 17 वर्षीय अभिषेक उर्फ गोरेलाल बर्मन पिता विनोद बर्मन को गांव के ही दीपू उर्फ  दीपक पिता इमरत उर्फ भूखलाल बर्मन ने राह चलते सिर में पत्थर मार कर पहले गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जाता है कि सायकल से जाते समय अचानक हुए पत्थर से हमले के कारण अभिषेक जैसे ही खून से लथपथ होकर जमीन में गिरा तो आरोपी ने एक बार और उसके सिर में पत्थर पटक दिया। अभिषेक की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग गया।  घटना की जानकारी लगने के बाद स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस बल के साथ ग्राम राखी पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज किए, शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध पहले हत्या के प्रयास का मामला धारा 307 के तहत दर्ज किया जो घायल की मौत होने के साथ ही हत्या की धारा 302 में तब्दील हो गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp