News24you

News you are looking for

Murder in Indore : इंदौर में पंप पर पेट्रोल भरवाने की बात पर दो पक्ष भिड़े, छात्र की हत्या

पूर्व पुलिस अधिकारी ने दिया अंजाम

Murder in Indore : इंदौर में पुलिस-प्रशासन और शहर की जनता जिस वक्त अनंत चतुदर्शी की झांकियों में व्यस्त थी, तभी विजय नगर में छात्र की हत्या हो गई। बाइक सवारों से हुए विवाद के बाद वारदात हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर कुछ लोगों के ठिकानों पर छापे मारे हैं।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र का नाम गौरव पुत्र रमेश निवासी छिंदवाड़ा है। वह दो साथियों के साथ विजय नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। यहां बाइक पर आए दो-तीन युवकों से कहासुनी हो गई।आरोपित बाइक सवारों ने गौरव को चाकू मार दिया। पुलिस के मुताबिक, चाकू डराने के लिए मारा था, लेकिन गलत जगह चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।कुछ लोगों को चिह्नित भी कर लिया है। तीन टीमें अलग-अलग जगह पर छापे मार रही है।