News24you

News you are looking for

Muradabad बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 5 लोगों की मौत, 7 को बचाया गया

Muradabad बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 5 लोगों की मौत, 7 को बचाया गया

Uttar Pradesh Muradabad: गुरुवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। ये आग असलतपुर इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग लगी। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस बिल्डिंग में फंसे 5 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस तीन मंजिला इमारत में एक ही परिवार के लोग रहते थे। अभी आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

गलशहीद थाना क्षेत्र के लगड़े की पुलिया स्थित इरशाद का तीन मंजिला मकान है। इस मकान में अमरुद्दीन अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल में रहता था। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे अचानक मकान की तीसरी मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के अंदर से चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने सात लोगों को बचा लिया है जबकि दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अमरुद्दीन की सास समर जहां, बहू शमा, बेटी नाफिया, बेटा इबाद की जलकर मौत हो गई। फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है।