News24you

News you are looking for

Mulyanka Jyotish अपने मूल्यांक से जानिए कैसे बीतेगी आपकी दिवाली

उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में आ रही कठिनाई दूर होगी

Mulyanka Jyotish मूल्यांक से आपकी दीपावली कैसी गुजरेगी यह ज्योतिष पर विश्वास रखने वालों के लिए विशेष रहता है हम आज यह बता रहे हैं कि आपके मूल्यांक से आपकी दिवाली कैसी बीतने वाली है। 

 मूलांक 1- आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय फायदेमंद साबित हो सकता है। बड़ों का प्यार आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आप परिवार की सुविधाओं पर योगदान देंगे। किसी कारण रिश्ते में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में गुणवत्ता में सुधार करें।

मूलांक 2- आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। किसी के साथ विवाद न करें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। गैर जरूरी चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर घरवालों से विचार विमर्श हो सकता है।

मूलांक 3- युवा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सकारात्मक रहने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लें। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

मूलांक 4- आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। लाभकारी यात्रा का योग है। छात्रों की रूचि पढ़ने में कम रहेगी। घर का माहौल ठीक रखना आपकी जिम्मेदारी है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। धन उधार लेने या देने से बचें।

मूलांक 5- किसी की परेशानियों में मदद करने से आपको सुखद अनुभूति होगी। संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा समय है। आलोचना में समय बर्बाद न करें। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान केंद्रित करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 6- दैनिक और नियमित काम सुचारू रूप से चलेंगे। अचानक कोई शुभ सूचना मिलेगी। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। अचानक किसी उलझन में आ सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मूलांक 7- मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। बच्चे भी किसी समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे। परिजनों के सहयोग से स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी।

मूलांक 8- तय समय पर काम पूरा होगा। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। व्यापार में लाभ होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे।

मूलांक 9- बातचीत से सभी बाधाओं को पार करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपके काम में साथ देगा। खर्च अधिक होंगे जो बजट को प्रभावित करेगा। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

(वेब स्त्रोत से ली गई जानकारी के अनुसार news24you इस दावे की पुष्टी नहीं करता)